Thursday, January 24, 2019

दुनिया का सबसे हल्का सैटेलाइट लॉन्च करेगा इसरो, छात्रों ने इसे 6 दिन में बनाया

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान (इसरो) गुरुवार रात अपने पीएसएलवी रॉकेट के साथ छात्रों का बनाया एक सैटेलाइट मुफ्त में लॉन्च करेगा। इसरो का दावा है कि यह दुनिया का अब तक का सबसे हल्का सैटेलाइट है। इसका वजन करीब 1.26 किलो है, जो कि एक लकड़ी की कुर्सी से भी कम है। 12 लाख रुपए में बने इस सैटेलाइट को कलामसैट-2 नाम दिया गया है। स्पेस किड्स नाम की निजी संस्था के छात्रों ने इसे महज 6 दिन में बनाया है। हालांकि, इसके पीछे छात्रों और प्रोफेसर्स की 6 साल से ज्यादा की मेहनत है।

निजी संस्थान का पहली सैटेलाइट लॉन्च करेगा इसरो
कलामसैट-2 बनाने वाली संस्था स्पेस किड्स इंडिया चेन्नई की स्पेस एजुकेशन फर्म है। यह एक संचार उपग्रह होगा, जिसे रेडियो (वायरलेस) कम्युनिकेशन के लिए इस्तेमाल किया जाएगा।

यह पहली बार है जब इसरो किसी भारतीय निजी संस्था का सैटेलाइट लॉन्च करेगा। इससे पहले कलामसैट का 64 ग्राम का पहला वर्जन अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा ने 2017 में लॉन्च किया था। हालांकि, वह पृथ्वी की कक्षा तक पहुंचने में असफल रहा था।

भारतीय छात्रों की 9 सैटेलाइट लॉन्च कर चुका है इसरो
इसरो की तरफ से जारी बयान में कहा गया है वह इस प्रोजेक्ट के जरिए स्कूल जाने वाले छात्रों को साइंटिस्ट और इंजीनियर बनने के लिए प्रेरित करना चाहता है। इसरो इससे पहले भी छात्रों के 9 सैटेलाइट्स को अपने रॉकेट से लॉन्च कर चुका है।

इसरो छात्रों की सैटेलाइट के अलावा डिफेंस रिसर्च डेवलेपमेंट ऑर्गनाइजेशन (डीआरडीओ) का इमेजिंग सैटेलाइट माइक्रोसैट-आर भी लॉन्च करेगा। यह डिफेंस रिसर्च के लिए पृथ्वी की हाई-रिजोल्यूशन फोटोज खींचेगा। इसका वजन करीब 700 किग्रा है। 

पीएसलवी का 46वां लॉन्च
दोनों सैटेलाइट्स को भारत के सबसे भरोसेमंद लॉन्च व्हीकल पीएसएलवी से पृथ्वी की कक्षा में भेजा जाएगा। यह पीएसएलवी का 46वां लॉन्च होगा। 44.4 मीटर लंबे और 260 टन वजनी यह रॉकेट एक बार में ही दोनों सैटेलाइट को कक्षा में स्थापित कर देगा। 

 ही सबसे बड़ा मुद्दा बन गई। संत कबीरनगर, भदोही, बस्ती, घोसी, बनारस, अमेठी, डुमरियागंज, गोंडा जैसी सीटों पर नीच जाति और नीच राजनीति शब्द को लेकर भाजपा और कांग्रेस में तीखी बयानबाजी हुई थी।
मोदी लहर में भाजपा ने यहां कांग्रेस से नौ सीटें छीन लीं और जातियों के असर वाली 24 में से 22 सीटें जीत लीं।

पूर्वी उत्तर प्रदेश में 26 सीटें
आजमगढ़, बलिया, बांसगांव, बस्ती, भदोही, चंदौली, देवरिया, डुमरियागंज, गाजीपुर, घोसी, गोंडा, गोरखपुर, जौनपुर, कुशीनगर, मछलीशहर, महारागंज, मिर्जापुर, रॉबर्ट्सगंज,  सलेमपुर, संतकबीर नगर, वाराणसी, फूलपुर, इलाहाबाद, कौशांबी, प्रतापगढ़, फतेहपुर।

प्रियंका को इन 14 सीटों की भी जिम्मेदारी मिल सकती है
अमेठी, रायबरेली, लालगंज, सुल्तानपुर, अंबेडकर नगर, श्रावस्ती, फैजाबाद, बहराइच, बाराबंकी, सीतापुर, मिश्रिख, कानपुर, अकबरपुर, उन्नाव।

No comments:

Post a Comment

كارلوس غصن: اليابان تطلب من الولايات المتحدة تسليم جندي سابق في القوات الخاصة وابنه

طلبت اليابان من الولايات المتحدة الأمريكية تسليم جندعيكية حذت الاباحية الجنس & أنيل الجنس جمع المتحدة، هدد الرئيس الأمريكي دونالد ترام ...