रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और एमडी मुकेश अंबानी (61) को अमेरिकी मैग्जीन फॉरेन पॉलिसी ने टॉप-100 ग्लोबल थिंकर्स की सालाना लिस्ट में शामिल किया है। मैग्जीन के मुताबिक देश में स्मार्टफोन इंटरनेट क्रांति को बढ़ावा देने का श्रेय मुकेश अंबानी को जाता है।
अलीबाबा के चेयरमैन जैक मा भी लिस्ट में शामिल
फॉरेन पॉलिसी मैग्जीन का कहना है कि जियो की लॉन्चिंग के शुरुआती 6 महीने में फ्री कॉल और डेटा दिया गया। इस वजह से दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश में स्मार्टफोन इंटरनेट क्रांति में तेजी आई।
टॉप-100 ग्लोबल थिंकर्स लिस्ट में अलीबाबा के को-फाउंडर और चेयरमैन जैक मा (54) भी शामिल किए गए हैं। आईएमएफ की मैनेजिंग डायरेक्टर क्रिस्टीन लैगार्ड और टीवी होस्ट फरीद जकारिया भी लिस्ट में शामिल हैं।
मुकेश अंबानी पिछले साल जैक मा को पीछे छोड़ एशिया के सबसे बड़े अमीर बन गए थे। मुकेश अंबानी की मौजूदा संपत्ति 3.05 लाख करोड़ रुपए (4360 करोड़ डॉलर) और जैक मा की 2.63 लाख करोड़ रुपए (3770 करोड़ डॉलर) है।
चेन्नई के गुकेश डी ने 17वें दिल्ली ओपन इंटरनेशनल चेस टूर्नामेंट में अपना तीसरा और आखिरी ग्रैंडमास्टर नॉर्म हासिल किया। इसके साथ ही वे देश के सबसे युवा ग्रैंडमास्टर बन गए। महज 17 दिन उम्र ज्यादा होने के कारण वे दुनिया के सबसे युवा ग्रैंडमास्टर बनने से चूक गए। गुकेश की उम्र 12 साल, सात महीने 17 दिन है, जबकि रूस के सर्गेई कार्जाकिन 12 साल सात महीने की उम्र में ग्रैंडमास्टर बने थे। गुकेश ने उज्बेकिस्तान के जावोखिर सिंदारोव के रिकॉर्ड को तोड़ा। जावोखिर 12 साल 10 महीने पांच दिन में ग्रैंडमास्टर बने थे।
नौवें राउंड में दिनेश शर्मा को हराया
गुकेश ने 10 राउंड के इस टूर्नामेंट में 9 राउंड में सात अंक हासिल किए। गुकेश ने नौंवें राउंड में दिनेश शर्मा (रेटिंग 2303) को हराया। इस बीच, जॉर्जिया के ग्रैंडमास्टर पैंटसुइया लेवान ईरान के मोसादेगपुर मसूद को हराने के बाद सबसे आगे रहे। केरल के ग्रैंडमास्टर एसएल नारायणन ने ओडिशा के देबाशीस दास को पछाड़कर 7.5 अंक हासिल किए।
किकी के बाद बॉलीवुड में एक और चैलेंज दस्तक दे चुका है। इस चैलेंज को सबसे पहले एक्सेप्ट करने वालों में फैशन दीवा सोनम कपूर का नाम शामिल है। सोनम ने इंस्टाग्राम पर फोटो कोलाज शेयर किया है, जिसमें उनके दो लुक्स दिखाई दे रहे हैं। पहला दिल्ली 6 फिल्म का और दूसरा एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा फिल्म का।
चैलेंज के अनुसार 10 साल पुरानी फोटो और मौजूदा साल की फोटो को शेयर करना था, जिसमें सोनम ने अपनी 23 साल की उम्र वाली और फिर 33 साल की उम्र वाली फोटो कोलाज बनाई है। फोटो के कैप्शन में सोनम ने लिखा है कि - क्या आपको लगता है मुझे पापा (अनिल कपूर) के जीन्स मिले हैं।
हॉलीवुड स्टार्स के बीच यह चैलेंज बेहद फेमस हो चुका है। निकी मिनाज, जेनिफर लोपेज, मेडोना, केट हडसन जैसे सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर फोटोज शेयर किए हैं, जिनमें 10 साल पुरानी और मौजूदा साल की फोटो शामिल है। यह चैलेंज बहुत तेजी से दुनिया भर में फेमस हो गया है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
كارلوس غصن: اليابان تطلب من الولايات المتحدة تسليم جندي سابق في القوات الخاصة وابنه
طلبت اليابان من الولايات المتحدة الأمريكية تسليم جندعيكية حذت الاباحية الجنس & أنيل الجنس جمع المتحدة، هدد الرئيس الأمريكي دونالد ترام ...
-
طلبت اليابان من الولايات المتحدة الأمريكية تسليم جندعيكية حذت الاباحية الجنس & أنيل الجنس جمع المتحدة، هدد الرئيس الأمريكي دونالد ترام ...
-
世界卫生组织警告说,全球正进入一个新阶段, 类似埃博拉等致命疾病的大规模爆发将是新常态。 以往的埃博拉疫情影响的人数相对较少。 但就在世界最大疫情结束3年后,刚果民主共和国正在应对有史以来第二大疫情。 世卫组织表示,各国和有关机构都需要重点为新的致命流行病做好准备。 ...
-
Ein Firmengeflecht rund um die Swiss Immo Trust AG in Kaiseraugst war massgeblich an der Finanzierung der Scientology-Zentrale am Rande Base...
No comments:
Post a Comment