Monday, December 17, 2018

क्यों बउआ सिंह की तरह शॉर्ट्स नहीं पहन सकते शाहरुख? बताई वजह

शाहरुख खान की फिल्म जीरो पर्दे पर र‍िलीज होने को तैयार है. 21 द‍िसंबर को आने जा रही इस फिल्म में शाहरुख खान बउआ स‍िंह के किरदार में नजर आने वाले हैं. ये किरदार है बौने शख्स का, ज‍िसकी ज‍िंदगी के उतार-चढ़ाव को फिल्म में द‍िखाया जाएगा. हाल ही में इस किरदार के बारे में शाहरुख खान ने कहा, "बउआ ब‍िंदास है, वो बन‍ियान और शॉर्ट्स पहनकर भी घूमता है, लेकिन मैं ऐसा करने में संकोची हूं"

शाहरुख खान ने फिल्म में बन‍ियान और शॉर्ट्स पहनकर कई सीन द‍िए हैं. ऐसा करना रील लाइफ में किंग खान के लिए आसान नहीं है. इस बारे में शाहरुख ने बताया, "मैं र‍ियल लाइफ में बहुत शर्मीला हूं, हम सब में कहीं न कहीं शर्म होती है किसी चीज को लेकर. मैं भी अपने पैरों को लेकर कॉन्शियस हूं. लेकिन जब बात आती है फिल्म के किरदार की तो वहां आप खुद को भूलकर अपने किरदार को जीते हैं. वहां ये याद नहीं रखना होता कि मैं क्या हूं"

बता दें शाहरुख खान किसी फिल्म में पहली बार बौने इंसान का रोल करते नजर आने जा रहे हैं. फिल्म 'जीरो' का ट्रेलर र‍िलीज होने के बाद किंग खान और अनुष्का शर्मा की अदाकारी की हर तरफ चर्चा है. लेकिन इस फिल्म में कटरीना कैफ की अदाओं का ग्लैमर भी है. फिल्म को 21 द‍िसंबर को र‍िलीज किया जा रहा है. ऐसे में मूवी खान फैंस के लिए क्र‍िसमस के मौके पर ट्रीट साब‍ित हो सकती है.

अनुष्का शर्मा-कटरीना कैफ इन द‍िनों अपनी अपकमिंग फिल्म "जीरो" के प्रमोशन में व्यस्त हैं. स्टार्स इंड‍ियाज गॉट टैलेंट शो में दोनों फिल्म का प्रमोशन करने पहुंचीं. शो में एक से बढ़कर एक कंटेस्टेंट ने हुनर द‍िखाए. लेकिन एक कंटेस्टेंट की बॉडी बैलेंस‍िंग एक्ट देखकर अनुष्का के होश उड़ गए. प्रदर्शन के दौरान शो में के जज करण जौहर, मलाइका अरोड़ा, किरण खेर भी हैरान नजर आए.

क्यों बउआ सिंह की तरह शॉर्ट्स नहीं पहन सकते शाहरुख? बताई वजह

शो का एक वीड‍ियो सोशल मीड‍िया पर वायरल हो रहा है. वीड‍ियो में एक्ट को देखते हुए अनुष्का संग मौजूद सारे जज दो पल के लिए हैरान रह गए. कंटेस्टेंट की शानदार परफॉर्मेंस पर सभी ने स्टैंड‍िंग ओवेशन द‍िया.

बता दें इंडियाज गॉट टैलेंट के 8 वें सीजन के शो में शुक्रवार को अनुष्का के साथ कटरीना भी जीरो के प्रमोशन के लिए पहुंची थीं. शो में कटरीना और अनुष्का ने स्टेज पर राजस्थान के ग्रुप के साथ डांस भी किया. इसके बाद शो की होस्ट भारती सिंह ने कटरीना, अनुष्का और मलाइका अरोड़ा के बीच डांस का कॉम्पटीशन रखा.

कॉम्पटीशन में दो टीमें बनाई गईं, एक में में कटरीना-भारती और दूसरी टीम में अनुष्का-मालाइका थीं. दोनों टीमों के बीच हुए डांस में कटरीना की टीम जीती.

अनुष्का-कटरीना और शाहरुख खान की फिल्म जीरो 21 द‍िसंबर को र‍िलीज हो रही है. आनंद एल राय के निर्देशन में बनी फिल्म में सलमान खान ने भी कैमियो किया है.

No comments:

Post a Comment

كارلوس غصن: اليابان تطلب من الولايات المتحدة تسليم جندي سابق في القوات الخاصة وابنه

طلبت اليابان من الولايات المتحدة الأمريكية تسليم جندعيكية حذت الاباحية الجنس & أنيل الجنس جمع المتحدة، هدد الرئيس الأمريكي دونالد ترام ...