Monday, December 31, 2018

बाजार की शानदार शुरुआत, सेंसेक्‍स में 200 अंकों की तेजी

साल के आखिरी कारोबारी दिन रुपये में मजबूती और एशियाई बाजारों में तेजी की वजह से भारतीय शेयर बाजार में बढ़त देखने को मिली. शुरुआती कारोबार में सेंसेक्‍स 200 अंक मजबूत हुआ तो वहीं निफ्टी 10, 900 के पार निकल गया. करीब 9.47  में सेंसेक्‍स 127.93 अंकों की बढ़त के साथ  36,204.65 पर कारोबार कर रहा था. कारोबार में बैंक निफ्टी में 250 अंकों से ज्यादा तेजी है.

बता दें कि शुक्रवार को शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुए थे. सेंसेक्स 269.44 अंकों की तेजी के साथ 36,076.72 पर और निफ्टी 80.10 अंकों की तेजी के साथ 10,859.90 पर बंद हुआ था . वहीं बीते सप्‍ताह गुरुवार को सेंसेक्स 157.34 अंक बढ़त के साथ 35,807.28 अंक पर बंद हुआ. जबकि निफ्टी 49.95 अंक बढ़त के साथ 10,779.80 अंक पर बंद हुआ.

इन शेयरों में रही तेजी

शुरुआती कारोबार में टाटा स्‍टील, टाटा मोटर्स, वेदांता, एक्‍सिस बैंक, सन फार्मा, एसबीआईएन, बजाज फाइनेंस, एशियन पेंट, एलएंडटी और भारती एयरटेल है.वहीं लूजर्स शेयर की बात करें तो आईसीआईआई बैंक, पावर ग्रिड, एचडीएफसी, ओएनजीसी और कोटक बैंक हैं. 

रुपये का हाल

वहीं सप्‍ताह के पहले कारोबारी दिन डॉलर के मुकाबले रुपये की शुरुआत मजबूती के साथ हुई. रुपये 14 पैसे की बढ़त के साथ 69.80 के स्तर पर खुला.  इससे पहले शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 41 पैसे चढ़कर 69.94 के स्तर पर बंद हुआ था.

बता दें कि हाल ही में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने एक रिपोर्ट में बताया है कि बैंकों ने वित्त वर्ष 2018 में फंसे कर्ज की रिकवरी में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है. मार्च 2018 में खत्म वित्त वर्ष में बैंकों ने 40,400 करोड़ रुपये का बैड लोन रिकवर किया है, जबकि पिछले वित्त वर्ष 2017 में 38,500 करोड़ रुपये की रिकवरी हुई थी. इसका श्रेय इन्सॉलवेंसी ऐंड बैंकरप्सी कोड (IBC) और सिक्यॉरिटाइजेशन ऐंड रिकंस्ट्रक्शन ऑफ फाइनैंशल ऐसेट्स ऐंड इंफोर्समेंट ऑफ सिक्यॉरिटी इंटरेस्ट्स (SARFAESI) ऐक्ट में संशोधन को दिया गया है.

कहते हैं कि बिग बॉस का विनर बनने का रास्ता किचन से होकर जाता है. पिछले सीजन्स की लेडी विनर ने ये धारणा सही साबित की है. दीपिका की यही किचन स्ट्रैटिजी श्रीसंत पर भारी पड़ी. महिला वर्ग में दीपिका कक्कड़ की फैंन फॉलोइंग में इजाफा हुआ. दीपिका के घरेलू महिला कार्ड ने उन्हें जिताने में मदद की. श्रीसंत, कई टास्क में शामिल नहीं हुए. तमाम मौकों पर उन्हें देखकर लगता था कि वो लोगों से कट रहे हैं. दूसरी अहम बात यह रही कि आम कंटेस्टेंट को लेकर श्रीसंत का सेलिब्रिटी रवैया भी उनके खिलाफ गया. 

श्रीसंत की एक आदत ऑडियंस को सबसे खराब लगी. शायद इसी बैड बॉय इमेज ने उन्हें ट्रॉफी से दूर रखा. श्रीसंत ने शो में कई बाद कॉमनर कंटेस्टेंट को नीचा दिखाया. वे हर बात पर सेलेब्रिटी स्टेट्स दिखाते थे. उन्हें घमंडी,बिगड़ैल और बदतमीज भी कहा गया. क्रिकेटर ने दीपक को एक बार खुद को नौकर तक कह दिया था. कई बार कंटेस्टेंट की सोशल स्टेटस को लेकर ऐसा कमेंट किया गया, जिसे वोट करने वाला हिंदी पट्टी के आम दर्शक ने बिल्कुल पसंद नहीं किया होगा.

Monday, December 17, 2018

क्यों बउआ सिंह की तरह शॉर्ट्स नहीं पहन सकते शाहरुख? बताई वजह

शाहरुख खान की फिल्म जीरो पर्दे पर र‍िलीज होने को तैयार है. 21 द‍िसंबर को आने जा रही इस फिल्म में शाहरुख खान बउआ स‍िंह के किरदार में नजर आने वाले हैं. ये किरदार है बौने शख्स का, ज‍िसकी ज‍िंदगी के उतार-चढ़ाव को फिल्म में द‍िखाया जाएगा. हाल ही में इस किरदार के बारे में शाहरुख खान ने कहा, "बउआ ब‍िंदास है, वो बन‍ियान और शॉर्ट्स पहनकर भी घूमता है, लेकिन मैं ऐसा करने में संकोची हूं"

शाहरुख खान ने फिल्म में बन‍ियान और शॉर्ट्स पहनकर कई सीन द‍िए हैं. ऐसा करना रील लाइफ में किंग खान के लिए आसान नहीं है. इस बारे में शाहरुख ने बताया, "मैं र‍ियल लाइफ में बहुत शर्मीला हूं, हम सब में कहीं न कहीं शर्म होती है किसी चीज को लेकर. मैं भी अपने पैरों को लेकर कॉन्शियस हूं. लेकिन जब बात आती है फिल्म के किरदार की तो वहां आप खुद को भूलकर अपने किरदार को जीते हैं. वहां ये याद नहीं रखना होता कि मैं क्या हूं"

बता दें शाहरुख खान किसी फिल्म में पहली बार बौने इंसान का रोल करते नजर आने जा रहे हैं. फिल्म 'जीरो' का ट्रेलर र‍िलीज होने के बाद किंग खान और अनुष्का शर्मा की अदाकारी की हर तरफ चर्चा है. लेकिन इस फिल्म में कटरीना कैफ की अदाओं का ग्लैमर भी है. फिल्म को 21 द‍िसंबर को र‍िलीज किया जा रहा है. ऐसे में मूवी खान फैंस के लिए क्र‍िसमस के मौके पर ट्रीट साब‍ित हो सकती है.

अनुष्का शर्मा-कटरीना कैफ इन द‍िनों अपनी अपकमिंग फिल्म "जीरो" के प्रमोशन में व्यस्त हैं. स्टार्स इंड‍ियाज गॉट टैलेंट शो में दोनों फिल्म का प्रमोशन करने पहुंचीं. शो में एक से बढ़कर एक कंटेस्टेंट ने हुनर द‍िखाए. लेकिन एक कंटेस्टेंट की बॉडी बैलेंस‍िंग एक्ट देखकर अनुष्का के होश उड़ गए. प्रदर्शन के दौरान शो में के जज करण जौहर, मलाइका अरोड़ा, किरण खेर भी हैरान नजर आए.

क्यों बउआ सिंह की तरह शॉर्ट्स नहीं पहन सकते शाहरुख? बताई वजह

शो का एक वीड‍ियो सोशल मीड‍िया पर वायरल हो रहा है. वीड‍ियो में एक्ट को देखते हुए अनुष्का संग मौजूद सारे जज दो पल के लिए हैरान रह गए. कंटेस्टेंट की शानदार परफॉर्मेंस पर सभी ने स्टैंड‍िंग ओवेशन द‍िया.

बता दें इंडियाज गॉट टैलेंट के 8 वें सीजन के शो में शुक्रवार को अनुष्का के साथ कटरीना भी जीरो के प्रमोशन के लिए पहुंची थीं. शो में कटरीना और अनुष्का ने स्टेज पर राजस्थान के ग्रुप के साथ डांस भी किया. इसके बाद शो की होस्ट भारती सिंह ने कटरीना, अनुष्का और मलाइका अरोड़ा के बीच डांस का कॉम्पटीशन रखा.

कॉम्पटीशन में दो टीमें बनाई गईं, एक में में कटरीना-भारती और दूसरी टीम में अनुष्का-मालाइका थीं. दोनों टीमों के बीच हुए डांस में कटरीना की टीम जीती.

अनुष्का-कटरीना और शाहरुख खान की फिल्म जीरो 21 द‍िसंबर को र‍िलीज हो रही है. आनंद एल राय के निर्देशन में बनी फिल्म में सलमान खान ने भी कैमियो किया है.

Wednesday, December 5, 2018

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्‍स 194 अंक लुढ़का, निफ्टी में भी गिरावट

सप्‍ताह के तीसरे कारोबारी दिन शेयर बाजार की खराब शुरुआत हुई और सेंसेक्‍स 194 अंक लुढ़कर 35,940 पर खुला जबकि निफ्टी 63 अंक लुढ़कर 10, 806 पर खुला.  जिन शेयर्स में शुरुआती बढ़त दर्ज की गई उनमें एनटीपीसी, ओएनजीसी, एशियन पेंट, कोल इंडिया शामिल हैं.

इससे पहले भारतीय शेयर बाजार के लिए मंगलवार का दिन भी ठीक नहीं रहा और सेंसेक्‍स 107 अंक गिरकर 36,134 पर बंद हुआ जबकि निफ्टी भी लुढ़ककर 10869 पर आ गया. मंगलवार को आईटी सेक्‍टर से जुड़े इन्‍फोसिस, विप्रो और टीसीएस बढ़त के साथ बंद हुए. इसके अलावा ओएनजीसी, वेदांता, कोल इंडिया, बजाज ऑटो, आईसीआईसीआई बैंक, हीरो मोटो, टाटा स्‍टील में भी तेजी दर्ज की गई. जबकि कोटक बैंक, एक्सिस बैंक, एलटी, अदानी पोर्ट्स, आईटीसी, मारुति, एशियन पेंट्स, यस बैंक और एचडीएफसी बैंक के शेयर गिरावट के साथ बंद हुए.

सोमवार को 36,241 अंक पर बंद हुआ था बाजार

सोमवार को लगातार छठे कारोबारी सत्र में तेजी का सिलसिला जारी रहा था. कच्चे तेल की कीमत में तेजी, रुपये में कमजोरी और GDP आंकड़े नीचे आने के बाद भी शेयर बाजार लाभ में रहे. बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज का सेंसेक्स 47 अंक की मामूली बढ़त के साथ 36,241 अंक पर बंद हुआ जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 7 अंक की बढ़त के साथ 10,883.75 अंक पर बंद हुआ था.

रुपये की भी कमजोर शुरुआत

वहीं बुधवार को रुपये की शुरुआत भी कमजोरी रही. डॉलर के मुकाबले रुपया 15 पैसे टूटकर 70.64 के स्तर पर खुला.  डॉलर के मुकाबले रुपया कल 4 पैसे की कमजोरी के साथ 70.49 के स्तर पर बंद हुआ था.

पिछली बैठक के समय जहां वैश्विक स्तर पर बढ़ती कच्चे तेल की कीमतें महंगाई का बड़ा खतरा पेश कर रही थीं, अक्टूबर-नवंबर के दौरान यह खतरा कुछ हद तक टलता दिखाई दिया. पिछली बैठक से लेकर अबतक पेट्रोल-डीजल की कीमतें 25 से 30 फीसदी तक कम हो चुकी हैं. इसके अलावा डॉलर के मुकाबले रुपये में भी सुधार से अर्थव्यवस्था में दबाव बीते दो महीने के दौरान कम हुआ है. इस राहत के बावजूद कच्चे तेल को लेकर चुनौती अभी स्थायी तौर पर नहीं टली है.

रिजर्व बैंक के सामने मौद्रिक समीक्षा के दौरान सीआरआर एक पेचीदा विषय है. इसका अंदाजा इसी से लगता है कि केन्द्रीय बैंक ने 2013 के बाद से सीआरआर में कोई बदलाव नहीं किया है. बीते कुछ महीनों के दौरान जिस तरह केन्द्र सरकार ने बाजार में तरलता बढ़ाने की मांग रखी है और इसको लेकर रिजर्व बैंक और केन्द्र सरकार ने खींचतान भी देखने को मिली है, ऐसे में तरलता को लेकर केन्द्रीय बैंक से अहम फैसले का उम्मीद की जा सकती है.

हालांकि बीते कुछ समय से रिजर्व बैंक ओपन मार्केट ऑपरेशन (ओएमओ) के जरिए बाजार में तरलता के स्तर में लगातार इजाफा कर रहा है. रिजर्व बैंक नवंबर और दिसंबर के दौरान भी ओएमओ के जरिए तरलता बढ़ाने की कवायद करेगी. इस तथ्य को देखते हुए मौद्रिक समीक्षा में सीआरआर कटौती की संभावना आधी हो जाती है. गौरतलब है कि सीआरआर में 50 बेसिस प्वाइंट की कटौती से बैंकों के पास 65,000 करोड़ रुपये की अतिरिक्त तरलता होगी.

كارلوس غصن: اليابان تطلب من الولايات المتحدة تسليم جندي سابق في القوات الخاصة وابنه

طلبت اليابان من الولايات المتحدة الأمريكية تسليم جندعيكية حذت الاباحية الجنس & أنيل الجنس جمع المتحدة، هدد الرئيس الأمريكي دونالد ترام ...